What is youtube in Hindi

हेलो नमस्कार दोस्तो मेरा नाम गौरव गौतम और आज मैं आपके लिए यूट्यूब के 12 ऐसे रोमांचक तथ्य के बारे में जानकारी जिसके बारे में आपको शायद ही कुछ पता होगा| सबसे पहले मैं आपको बताना चाहूंगा अगर आपने मेरा यह वेबसाइट को सब्सक्राइब नहीं किया तो प्लीज इस वेबसाइट को सब्सक्राइब जरूर करें
Youtube, एक ऐसी चीज जो TV को बिल्कुल वैसे ही खा जाएगा जैसे TV ने Radio खाई थी। फर्क बस इतना है कि TV पर हम वो देखते थे जो हमें दिखाया जाता था लेकिन Youtube पर हम वो देखते है जो हम देखना चाहते है। देखनी तो आपको हमारी ये पोस्ट भी चाहिए क्योंकि हम आपको Youtube की कुछ ऐसी रोचक जानकारी देने वाले है जो शायद ही आपको किसी ने दी हो।
Youtube का अविष्कार किसने किया ?

Who Invented Youtube in Hindi

1. Youtube, की शुरूआत 14 फरवरी 2005 को यानि वैलेंटाइन डे के दिन हुई थी। इसे स्टीव चैन, चाड हर्ले और जावेद करीम ने बनाया था. ये तीनों दोस्त Paypal में इकट्ठे नौकरी करते थे। Youtube शुरूआत में एक डेटिंग वेबसाइट थी लेकिन आज दुनिया की सबसे बड़ी ऑनलाइन Video साइट बन गई है।
Google ने Youtube को इसके बनने के 18 महीने बाद ही 9 October, 2006 को 1 अरब 65 करोड़ डॉलर में खरीद लिया था। ये उस समय तक की सबसे बड़ी ऑनलाइन डील थी।

3. Youtube पर पहली Video 23 April, 2005 को रात 8 बजकर 27 मिनट पर ‘jawed’ नाम के चैनल से अपलोड की गई थी। ये Youtube के को-फ़ाउंडर ‘जावेद करीम’ का ही चैनल था। 19 सेकंड की इस Video का title था Me At the Zoo’ जिसे इनके दोस्त याकोव ने सैन डिएगो के चिड़ियाघर में शूट किया था, जिसमें जावेद हाथियों के सामने खड़े है।

4. भारत के मुंबई समेत दुनिया के 10 शहरों में Youtube Space नाम की जगह है जहाँ 10,000 से अधिक Subscribers वाले लोग जाकर अपनी विडियों बना सकते है। यहाँ green screen से लेकर sound stages और कई तरह के sets की सुविधा है।

5. वह महिला जिसने 1998 में लैरी पेज और सर्गी ब्रिन को गूगल बनाने के लिए किराए पर गैराज दिया था वही बाद में Youtube की CEO बनी। इस महिला का नाम था ‘सूसन वोजसिकी’।

6. ‘Gangnam Style’ पहली ऐसी Video थी जिसने Youtube के व्यूज गिनने वाले सिस्टम को फेल कर दिया था। दरअसल हुआ ये था कि Youtube ने अपने सिस्टम को 32-bit के लिए डिजाइन किया था जिसमें 2,147,483,647 views ही गिने जा सकते थे क्योंकि Youtube वालों ने ऐसा सोचा नही था कि कोई Video कभी यहाँ तक भी पहुंच पाएगी। हालांकि, अब इसे बढ़ाकर 64-bit कर दिया गया है जिसमें 9,223,372,036,854,775,808 views गिने जा सकते है।

7. दुनिया में 3 ऐसे देश भी है जहाँ Youtube बैन है: चीन, ईरान और उत्तर कोरिया।

8. Youtube, 76 भाषाओं के साथ दुनिया के कुल 88 देशों में उपलब्ध है।

9. Youtube पर अपलोड की गई सबसे पुरानी Video सन् 1888 की है। 2.11 सेकंड की इस Video को फ्रेंच के लुईस लि प्रिंस ने इंगलैंड के Roundhay; में शूट किया था, इसलिए इस Video को Roundhay Garden Scene; के नाम से जाना जाता है। इसे इतिहास की सबसे पुरानी Video भी माना जाता है।

10. Youtube पर सबसे अधिक देखी जाने वाली Video है: “Despacito”. यह एक गाना है जिसे पोस्ट लिखे जाने तक 5 अरब 46 करोड़ बार देखा जा चुका था।

11. Youtube पर सबसे बड़ा चैनल है: “PewDiePie”. जिस पर पोस्ट लिखे जाने तक 6 करोड़ 56 लाख subscribers थे। इसके बाद भारत के सबसे बड़े चैनल T-Series का नंबर आता है।

12. Youtube पर मौजूद सबसे लंबी Video 596 घंटे 31 मिनट 21 सेकंड की है। इस Video का title है: The Longest Video On Youtube यदि आप इसे दिन-रात लगातार देखोगे तो भी 25 दिन लग जाएगे।

Youtube के कुछ आंकडे Youtube Statistics in Hindi
1.5 अरब लोग Youtube का प्रयोग करते है।
Youtube पर हर मिनट 400 घंटे की Video अपलोड की जा रही है।
हर दिन लगभग 5 अरब Video देखी जा रही है।
हर दिन 1 अरब घंटे की Videoज देखी जा रही है।
करीब 50 लाख चैनल Youtube पर लगातार Video डाल रहे है।
Youtube, Google के बाद दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन भी है।

उम्मीद है आपको Youtube के बारे में रोचक जानकारी / Youtube Facts in Hindi पसंद आई होगी। यदि आपके पास Youtube के बारे में कोई और jankari या सवाल है तो नीचे Comment में बताएँ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.